जगदलपुर/सुकमा। दरभा थाना क्षेत्र के कांगेर घाटी में मंगलवार को एक वाहन बारिश तेज होने से बाढ़ की बहाव में बह गया। इस वजह से कार में सवार चार लोगों की मौत हो गई। सभी लोग एक ही परिवार के थे, जो कार में सवार होकर तीरथगढ़ घूमने के लिये जा रहे थे। इसी दौरान वे काल के गाल में समा गये। घटना से परिजनों में शोक की लहर है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
इस घटना में वाहन में सवार पति-पत्नी सहित दो बच्चे बह गए। घंटों की कड़ी मेहनत के बाद आखिरकार चार लोगों के शव बरामद कर लिये गये हैं। पीएम के लिए मेकाज भेजा गया है।
दरभा पुलिस टीम ने किया रेस्क्यू- मंगलवार को राजेश कार में अपनी पत्नी पवित्रा 40 वर्ष, सौजन्या 7 वर्ष, सौमया 4 वर्ष को लेकर रायपुर से तीरथगढ़ घूमने के लिए जा रहे थे कि अचानक जैसे ही वाहन कांगेर घाटी के पास पहुँचा कि तेज बारिश होने से बाढ़ की बहाव में बह गया। इसके बाद चारों को बचाने के लिए दरभा पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। बरसात का पानी (बाढ़) अधिक होने के कारण पति-पत्नी सहित दोनों बच्चों ने दम तोड़ दिया।
तैरकर ड्राइवर ने बचाई जान- घटना की जानकारी पर चारों के शव को बाढ़ से निकालकर मेकाज अस्पताल जगदलपुर में पीएम के लिए भेजा गया है, जहाँ पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जायेगा। बताया जाता है कि हादसे के वक्त कार का ड्राइवर किसी तरह से तैरकर पेड़ के सहारे अपनी जान बचाई। मृतक चारों लोग तमिलनाडु के रहने वाले थे।
इनकी हुई मौत
- राजेश (43 वर्षीय)
- पवित्रा (पत्नी) (40 वर्ष)
- सौजन्या (सात वर्ष)
- सौम्या (चार वर्ष)







