Home » पचपेड़ी में पहली बार भालू की दस्तक से मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़

पचपेड़ी में पहली बार भालू की दस्तक से मचा हड़कंप

पचपेड़ी। बिलासपुर जिले के पचपेड़ी परिक्षेत्र में पहली बार जंगली भालू की दस्तक से हड़कंप मच गया। शुक्रवार सुबह नहर किनारे टहल रहे लोगों ने अचानक भालू को देखा तो इलाके में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। ग्रामीणों ने सतर्कता दिखाते हुए भालू को गांव की ओर बढ़ने से रोका, जिसके बाद वह केवंतरा-सुकुलकारी होते हुए भरारी जंगल की दिशा में निकल गया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। विभाग ने ग्रामीणों को अलर्ट रहने, अकेले बाहर न निकलने और भालू के करीब न जाने की चेतावनी दी है।

Search

Archives