Home » दंपति को तेज रफ्तार कार ने रौंदा, एक की हालत नाजुक
छत्तीसगढ़

दंपति को तेज रफ्तार कार ने रौंदा, एक की हालत नाजुक

गरियाबंद। जिले में शनिवार की सुबह-सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तौरंगा में एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दंपति को ठोकर मार दी। इस घटना में बाइक चालक बुरी तरह घायल हो गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस को फोन किया, लेकिन एंबुलेंस को आने में देर हो गई। स्थानीय लोगों ने प्राइवेट वाहन का सहारा लेकर बुजुर्ग दंपति को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।

जानकारी के अनुसार, बाइक पर सवार बुजुर्ग दंपति देवभोग से मैनपुर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें ठोकर मार दी। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। इस हादसे में बाइक चालक के सिर, हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं. वहीं उसकी पत्नी को भी मामूली चोटें आई हैं। फिलहाल बाइक चालक की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

Search

Archives