Home » डीएसपीएम के चीफ केमिस्ट ने 4 अधिकारियों के साथ वीआईपी रेस्टहाउस में छलकाया जाम
छत्तीसगढ़

डीएसपीएम के चीफ केमिस्ट ने 4 अधिकारियों के साथ वीआईपी रेस्टहाउस में छलकाया जाम

कैमरे में क़ैद , उद्योग मंत्री ने लिया संज्ञान, एमडी को दिए अधिकारी पर कार्रवाई के निर्देश 

कोरबा। उत्पादन कंपनी के रेस्ट हाउस आजकल ख़ुद विभाग के अधिकारियों के नशे के अड्डे बन गए हैं। बी टाइप के वीआईपी रेस्ट हाउस के कमरे में डीएसपीएम प्लांट के चीफ केमिस्ट गोवर्धन सिदार चार अन्य अधिकारियों के साथ जाम छलकाते कैमरे में क़ैद हो गए। सीएसईबी रेस्ट हाउस के किचन के फ्रीजर में शराब की बोतल भी मिली

शनिवार को पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरम लाल कौशिक कोरबा प्रवास पर थे, इस दौरान उनसे मिलने उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन, महापौर संजू देवी राजपूत और जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी मिलने पहुंचे। इस तरह की गतिविधि की जानकारी कार्यकर्ताओं ने मंत्री को दी। मंत्री ने इस पर तत्काल संज्ञान लेते हुय एमडी उत्पादन एसके कटियार को फ़ोन पर संबंधित अधिकारी पर करवाई के निर्देश दिए।

Search

Archives