Home » नौकरी दिलाने के नाम पर 20 लाख की ठगी… आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज
छत्तीसगढ़

नौकरी दिलाने के नाम पर 20 लाख की ठगी… आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

बिलासपुर। थाना सिविल लाइन क्षेत्र निवासी एमए सिद्दिकी से फर्जी नौकरी लगाने और कॉलेज ट्रांसफर करने के नाम पर करीब 20 लाख 16 हजार 610 रूपए की ठगी का मामला सामने आया है। मामले में आरोपी अफसर खान उर्फ राजा के खिलाफ धारा 318, 336, 338 व 420, 467, 468 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है।

प्रार्थी एमए सिद्दीकी जोकि उमावि बेलपथ में सहायक ग्रेड 2 के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने थाना सिविल लाइन में शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि आरोपी अफसर खान ने खुद को एसईसीएल कोरबा का अधिकारी और डीएसपी बताते हुए उनकी बेटी मोऐशा सिद्दीकी को नौकरी लगाने का झांसा दिया। साथ ही उनके बेटे मारूफ सिद्दीकी का डुंगरपुर राजस्थान से दुर्ग अंजोरा कॉलेज ट्रांसफर कराने के नाम पर भी रकम वसूली। आरोपी ने व्हाटसएप पर फर्जी नियुक्ति पत्र भेजे और अलग-अलग समय पर करीब 9 किश्तों में रकम ट्रांसफर करवाए। रकम आरोपी की बहन फेहमीदा खान के नाम संचालित एसबीआई खाते व यूपीआई के जरिए ली गई। ठगी के पूरे घटनाक्रम से संबंधित दस्तावेज, हस्तलिखित रसीदें, व्हाटसएप चैट व वीडियो प्रार्थी ने पुलिस को सौंपे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी की भूमिका की गहराई से पड़ताल की जा रही है।

Search

Archives