Home » डांसर के साथ भाजपा नेता का अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल
छत्तीसगढ़

डांसर के साथ भाजपा नेता का अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल

जशपुर। जिले में एक स्थानीय भाजपा नेता का डांसर के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में नेता पैसे उड़ाते और डांसर के साथ अश्लील हरकत करते दिख रहा है।

वायरल वीडियो को लेकर जिस व्यक्ति का नाम सामने आ रहा है, उनकी पहचान जगेश्वर यादव के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, जगेश्वर यादव महादेवदांड भाजपा मंडल के उपाध्यक्ष और घोघर गांव के उपसरपंच हैं। इस मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। हालांकि, वीडियो कब और कहां बनाया गया, इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

Search