Home » खूनी सफर : पिकअप पलटने से 2 ग्रामीणों की मौत, 37 घायल, पुलिस मौके पर पहुंची
छत्तीसगढ़

खूनी सफर : पिकअप पलटने से 2 ग्रामीणों की मौत, 37 घायल, पुलिस मौके पर पहुंची

जगदलपुर। बस्तर के लोहंडीगुड़ा में खुशियों के बीच खूंनी मंजर सामने आया है। ओरछा में शादी की पार्टी मनाकर लौट रहे सिरिसगुड़ा के ग्रामीणों की पिकअप ढाबामारी के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। इस भीषण हादसे में 2 जिंदगियां समाप्त हो गई। जबकि 37 ग्रामीण घायल हो गए।

हादसा उस समय हुआ जब ओवरलोड पिकअप ढाबामारी मोड़ के पास अनियंत्रित हो गई। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस की मदद से घायलों को तत्काल लोहंडीगुड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि हादसा होते ही सवार लोग एक दूसरे के उपर जा गिरे। मौके पर चीख पुकार मच गई। पुलिस की शुरूआती जांच में पता चला है कि पिकअप में क्षमता से अधिक लोग सवार थे।

Search

Archives