Home » शराब प्रेमियों के लिए बड़ी खबर! अब शराब दुकानों में यह व्यवस्था, आबकारी मंत्री देवांगन का निर्देश
छत्तीसगढ़

शराब प्रेमियों के लिए बड़ी खबर! अब शराब दुकानों में यह व्यवस्था, आबकारी मंत्री देवांगन का निर्देश

निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरा अनिवार्य

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश की सभी शराब दुकानों में कैशलेस व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है। जल्द ही राज्य भर में ग्राहक ऑनलाइन पेमेंट से ही शराब खरीद सकेंगे। यह निर्देश आज आबकारी मंत्री लखनलाल देवांगन ने आबकारी विभाग की समीक्षा बैठक में दिए।

100 प्रतिशत कैशलेस पेमेंट का लक्ष्य

आबकारी मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि, शराब दुकानों में शत-प्रतिशत भुगतान ऑनलाइन के माध्यम से हो, इसके लिए व्यवस्था सुनिश्चित करें। ऑनलाइन भुगतान को हर हाल में प्रोत्साहित किया जाए।

24×7 निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरा अनिवार्य

मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप आबकारी मंत्री ने निर्देश दिए हैं कि सभी मदिरा दुकानों में सीसीटीवी कैमरे लगाना अनिवार्य किया जाए। मुख्यालय से 24 घंटे निगरानी की व्यवस्था हो। अवैध मदिरा एवं मादक पदार्थों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए।

फॉर्म हाउस, ढाबों, होटलों मे अवैध बिक्री पर सख्ती

आबकारी मंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि फार्म हाउस, ढाबों और होटलों में अवैध शराब की बिक्री पर नजर रखी जाए और शराब पार्टियों पर त्वरित कार्रवाई की जाए। अंतरराज्यीय सीमाओं पर चेकपोस्टों को और अधिक सतर्क बनाया जाए।

राजस्व लक्ष्य और योजनाओं की समीक्षा

बैठक में मंत्री ने राजस्व लक्ष्यों की प्राप्ति पर चर्चा की, लाइसेंसिंग, मार्केटिंग कॉरपोरेशन, बार एवं क्लब संचालन की जानकारी ली तथा आगामी महीनों के लिए सुदृढ़ कार्ययोजना बनाने पर बल दिया।

बैठक में शामिल वरिष्ठ अधिकारी

इस बैठक में वाणिज्य कर एवं आबकारी सचिव आर. संगीता विशेष सचिव, देवेन्द्र कुमार भारद्वाज अपर आयुक्त, आशीष श्रीवास्तव अन्य वरिष्ठ अधिकारी तथा प्रदेश के दोनों आबकारी निगमों के प्रतिनिधि उपस्थित थे। बता दें कि, यह पहल राज्य में पारदर्शिता बढ़ाने, नकदी पर निर्भरता कम करने और अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने की दिशा में अहम मानी जा रही है।

Search

Archives