महासमुंद । जिले के झलप के समीप जंगली भालू के हमले से एक 55 वर्षीय ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना महासमुंद वन परिक्षेत्र की बताई जा रही है। घायल की पहचान कछारडीह निवासी दर्शन यादव के रूप में हुई है। भालू के हमले में दर्शन के सिर, चेहरे, नाक और कान पर गंभीर चोटें आई हैं।
पहले महासमुंद, फिर रायपुर रेफर : घटना के बाद घायल दर्शन यादव को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल महासमुंद ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर कर दिया।







