रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एसीबी ने छाल तहसील कार्यालय के बाबू को 60 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। तहसील कार्यालय बाबू बी-1 में त्रुटि सुधार के नाम पर ग्रामीण से पैसे की मांग की थी।
भानुप्रताप पटेल की इसकी शिकायत एसीबी में की थी। शिकायत की जांच के बाद एसीबी ने कार्रवाई की और शुक्रवार को छाल तहसील कार्यालय में दबिश देकर 60 हजार रुपए लेते हुए आरोपी तुलाराम पटेल को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल एसीबी टीम मामले की जांच कर रही है।







