Home » किराना दुकान में आगजनी की घटना … व्यवसायी को बड़ा नुकसान, अज्ञात आरोपियों पर मामला दर्ज
छत्तीसगढ़

किराना दुकान में आगजनी की घटना … व्यवसायी को बड़ा नुकसान, अज्ञात आरोपियों पर मामला दर्ज

बिलासपुर। जिले के सीपत थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गुड़ी में आगजनी की घटना हुई है। किराना दुकान में अज्ञात आरोपियों ने आग लगा दी। घटना में दुकान संचालक को हजारों रूपए का नुकसान उठाना पड़ा है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्रार्थी अजय साहू ने थाना सीपत में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह ग्राम गुड़ी के लिमहाई पारा में देवकुमार बिंझवार के किराये के मकान में दुकान संचालित करता है। 13 जनवरी 2026 की रात लगभग 8.30 बजे वह रोज की तरह दुकान बंद कर घर चला गया था। रात करीब 12.30 बजे मकान मालिक देव कुमार ने फोन कर सूचना दी कि उसकी दुकान में आग लग गई है। सूचना मिलते ही अजय साहू तुरंत दुकान पहुंचे और मकान मालिक के साथ मिलकर आग बुझाई। पीड़ित के अनुसार आगजनी में दुकान में अंदर रखा किराना का सारा सामान जलकर नष्ट हो गया है। केवल कुछ डिब्बों में सीमित सामान ही बचा है। घटना मे हजारों का नुकसान उठाना पड़ा है। शिकायत में आशंका जताई गई है कि बाहर कोई अज्ञात व्यक्ति ने आग लगाकर ताप रहा था और उसी आग से किसी ने जानबूझकर लकड़ी में पन्नी पलेटकर दुकान की खिड़की से अंदर फेंक दिया, जिससे आग भड़क गई। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 326 जी बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।

Search

Archives