Home » डॉ.खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार हेतु आवेदन आमंत्रित, ये है अंतिम तिथि
छत्तीसगढ़

डॉ.खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार हेतु आवेदन आमंत्रित, ये है अंतिम तिथि

अम्बिकापुर। छत्तीसगढ़ शासन के कृषि विभाग द्वारा कृषि कार्य में उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल करने वाले किसानों से प्रति वर्ष की भांति वर्ष 2024-25 के डॉ.खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं।

उपसंचालक कृषि ने बताया कि पुरस्कार स्वरूप कृषकों को नगद राशि एवं प्रशस्ति पत्र प्रदाय किया जाता है। पुरस्कार हेतु किसान आवेदन पत्र उप संचालक कृषि अम्बिकापुर व वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कार्यालय से निःशुल्क प्राप्त कर 31 अगस्त 2024 के पूर्व जमा कर सकते हैं। पुरस्कार में सम्मिलित होने वाले किसानों को छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना अनिवार्य है, ऐसे किसान जिनका मुख्य व्यवसाय कृषि एवं न्यूनतम 75 प्रतिशत आय कृषि आधारित हो, कृषक फसल विविधीकरण व आधुनिक तकनीकियों का उपयोग करता हो। कृषक के चयन हेतु निर्धारित प्रपत्र व आवश्यक मापदण्ड तथा आवश्यक शर्तें विभाग की अधिकारिक वेबसाईट https://agriportal.cg.nic.in/PortHit/   से भी सीधे डाउनलोड किया जा सकता है।

इसके अतिरिक्त जानकारी के लिए जिले में कार्यालय उप संचालक कृषि के साथ विकासखण्ड स्तर पर कार्यालय वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी से सम्पर्क कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2024 निर्धारित किया गया है।