Home » शोक समाचार : पत्रकार देवेन्द्र गुप्ता की बहन अम्बिका देवी गुप्ता का निधन
छत्तीसगढ़

शोक समाचार : पत्रकार देवेन्द्र गुप्ता की बहन अम्बिका देवी गुप्ता का निधन

कोरबा। प्रेस क्लब कोरबा के सदस्य एवं प्रतिष्ठित अखबार के ब्यूरो चीफ देवेंद्र गुप्ता की बहन एवं एसईसीएल कुसमुंडा से रिटायर्ड कर्मी सुरेश गुप्ता की धर्मपत्नी श्रीमती अंबिका गुप्ता 59 वर्ष का आज आकस्मिक निधन हो गया। श्रीमती गुप्ता बीते कुछ माह से काफी अस्वस्थ थी। इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। वे अपने पीछे पुत्र आशु गुप्ता, पुत्र वधू, नाती पोते सहित भरा पूरा परिवार रोता बिलखता छोड़ गईं। श्रीमती गुप्ता का अंतिम संस्कार मंगलवार शाम मोती सागर पारा स्थित मुक्तिधाम में किया जाएगा। कोरबा प्रेस क्लब परिवार ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।’

Search