Home » अदृश्य दुश्मन से जंग : कोरोना वायरस को लेकर कोरबा में अलर्ट, 20 बेड का वार्ड तैयार
छत्तीसगढ़

अदृश्य दुश्मन से जंग : कोरोना वायरस को लेकर कोरबा में अलर्ट, 20 बेड का वार्ड तैयार

कोरबा । देश के कई राज्यों में कोरोना संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं। इसे देखते अस्पतालों में भी इंतजाम बढ़ा दिए गए हैं। देशभर में फिलहाल कोरोना के 1300 से अधिक एक्टिव केस हैं और अब तक 13 मरीजों की मौत हुई है। केरल, महाराष्ट्र में कोरोना के ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं।

देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए कोरबा जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। राज्य में अब तक कोविड-19 के तीन मामले सामने आने के बाद कोरबा जिला प्रशासन ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल में वायरस से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी हैं। एहतियात के तौर पर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कोविड टेस्ट की व्यवस्था के साथ पॉजिटिव मरीजों को भर्ती कर इलाज के लिए 20 बेड का आइसोलेशन वार्ड तैयार किया गया है। इस वार्ड में आईसीयू बेड, ऑक्सीजन सप्लाई, वेंटिलेटर और आवश्यक दवाएं उपलब्ध हैं। साथ ही डॉक्टरों और स्टाफ की ड्यूटी भी लगा दी गई है।

Search

Archives