Home » शिक्षक से मोबाईल और सोने की चेन लूटकर 2 आरोपी फरार, शनिचरी शराब दुकान के पास घटना
छत्तीसगढ़

शिक्षक से मोबाईल और सोने की चेन लूटकर 2 आरोपी फरार, शनिचरी शराब दुकान के पास घटना

बिलासपुर। सरकंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत चांटीडीह में एक शिक्षक से दो अज्ञात युवकों ने झपटमारी कर मोबाईल और सोने की चेन लूट ली। घटना 30 मई की रात करीब 11.45 बजे की है। पीड़ित शिक्षक राममूर्ति साहू अपने ससुराल से बाइक में सवार होकर लौट रहे थे।

मिली जानकारी के अनुसार राममूर्ति साहू वार्ड 59 शासकीय स्कूल के सामने चांटीडीह सरकंडा निवासी है और दशरथ लाल पब्लिक स्कूल, रामायण चौक चांटीडीह में शिक्षक हैं। रात को लौटते समय वह शनिचरी शराब दुकान से पहले नया बैराज के पास मोबाईल पर बात कर रहे थे। तभी दो अज्ञात युवक उनके पास आए और झपटा मारकर उनके हाथ से मोबाईल और गले से सोने की चेन छीनकर बैराज की ओर भाग निकले। पीड़ित ने बताया कि छीने गए मोबाईल की कीमत 10 हजार है, वहीं इस्तेमाली सोने की चेन की अनुमानित कीमत 80 हजार बताई जा रही है। कुल 90 हजार की लूट हुई है। घटना के बाद पीड़ित ने पहले अपने भाई को जानकारी दी और स्वयं तलाश में जुटे रहे। लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। 2 जून को उन्होंने अपने साथियों के साथ सरकंडा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 304 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Search

Archives