Home » राहगीरों को चाकू दिखाकर डराने-धमकाने वाले दो आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
बिलासपुर

राहगीरों को चाकू दिखाकर डराने-धमकाने वाले दो आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिलासपुर। विधानसभा निर्वाचन 2023 के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संतोष सिंह के द्वारा असामाजिक तत्वों और समाज में शांति भंग करने वाले लोगों के विरुद्ध त्वरित कार्यवाही किए जाने निर्देशित किया गया है।

इसी के मद्देनजर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शराब भट्टी कोटा के पास 2 अज्ञात व्यक्ति को चाकू लहराते हुए पकड़ा गया। ये दोनों ही आने-जाने वाले व्यक्ति को चाकू दिखाकर डरा-धमका रहे थे। पुलिस ने दोनों आरोपी पुरन धुर्वे 32 वर्ष साकिन कोटसागरपारा कोटा व रवि कुमार 24 वर्ष साकिन नेवरी थाना झगड़ाखंड जिला कोरिया को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है, वहीं चाकू को जब्त कर लिया गया है।

Search

Archives