Home » नेट बैंकिंग का झांसा देकर सहकारी समिति के अध्यक्ष से 5 लाख 30 हजार की ठगी
छत्तीसगढ़ बिलासपुर

नेट बैंकिंग का झांसा देकर सहकारी समिति के अध्यक्ष से 5 लाख 30 हजार की ठगी

बिलासपुर। शहर में ऑनलाईन ठगी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला एक बार फिर सामने आया है। एक व्यक्ति को झांसा देकर लाखों की ठगी कर ली गई है। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र के बंधवापारा में सामने आया है।

बंधवापारा निवासी सतीश कुमार देवांगन ने थाने में शिकायत दर्ज कराया है कि वह महामाया कोसा बुनकर सहकारी समिति मर्यादित लखराम का अध्यक्ष है। प्रार्थी ने बताया कि मोबाईल नंबर 9380013701 से 21 अगस्त को कॉल आया था। सामने वाले ने अपने आपको बैंक ऑफ बड़ौदा का अधिकारी बताकर उनके बैंक अकाउंट में नेट बैंकिंग चालू करने की बात कही। प्रार्थी झांसे में आ गया और ठग के बताए अनुसार अपनी बैंक संबंधी गोपनीय जानकरी उसके साथ साझा कर दी। इसके बाद उनके बैंक ऑफ बड़ौदा के खाते से महज 4 दिनों में ही पांच लाख तीन हजार 618 रूपए गायब हो गए। इसकी जानकारी मिलते ही प्रार्थी ने अपने अकाउंट में जमा शेष राशि को सुरक्षित कर लिया। साथ ही मामले की शिकायत सरकंडा पुलिस से की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Search

Archives