Home » तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार ग्रामीणों को मारी जोरदार टक्कर, दो की मौत, एक गंभीर
छत्तीसगढ़ बिलासपुर

तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार ग्रामीणों को मारी जोरदार टक्कर, दो की मौत, एक गंभीर

बिलासपुर। तेज रफ्तार कार की ठोकर से बाइक सवार दो ग्रामीणों की मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर सकरी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत दलदलिहा पारा स्थित नेशनल हाईवे पर जोंकी निवासी रामनारायण सूर्यवंशी, दुर्गा प्रसाद उर्फ दुर्गेश सूर्यवंशी तथा रामनिहोरा यादव बाइक क्रमांक सजी 10 एक्स 1427 में सवार होकर दलदलिहा पारा जाने के लिए निकले थे। तीनों नेशनल हाईवे पर पहुंचे थे कि सफेद रंग की कार क्रमांक सीजी 04 एमबी 9901 के चालक ने उन्हें तेज गति से वाहन चलाते हुए जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही रामनारायण सूर्यवंशी की मौत हो गई। वहीं दुर्गा प्रसाद सूर्यवंशी और रामनिहोरा यादव गंभीर अवस्था में सिम्स ले जाया गया है। सकरी पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Search

Archives