बिलासपुर। एक युवक द्वारा खुद को माफिया बताकर नकली पिस्टल लहराते हुए वीडियो बनाया। इसके बाद इसे इंस्टाग्राम में पोस्ट कर दिया। वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए युवक को पकड़ा। हालांकि युवक द्वारा माफी मांगने के बाद पुलिस ने समझाइश देते हुए उसे छोड़ दिया है। युवक आगे से ऐसी गलती नहीं करने और युवाओं को भी इस तरह की गलती नहीं करने की नसीहत दी है।
सिविल लाइन सीएसपी संदीप पटेल ने बताया कि शहर में निवास करने वाला हर्ष कश्यप ने सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल किया था जिसमें वह पिस्टल लहराते हुए खुद को माफिया बता रहा है। वीडियों की जानकारी पुलिस को होते ही हर्ष कश्यप को पकड़कर पूछताछ की गई। इसके बाद यह बात सामने आई कि वह सोशल मीडिया और अपने दोस्तों के बीच रौब जमाने के लिए नकली पिस्टल लेकर स्टाइलिश वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम में वायरल किया था। पुलिस हिरासत में आने के बाद युवक ने हाथ जोड़ते हुए माफी मांगी है और आगे ऐसी गलती नहीं करने और युवाओं को भी इस तरह की गलती नहीं करने की नसीहत दी है।







