IND vs SL : कोलंबो के इंडिया हाउस में खिलाड़ियों का जबरदस्त स्वागत, BCCI ने शेयर की तस्वीरें
46 minutes ago
श्रीलंका के खिलाफ चल रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच से पहले कोलंबो स्थित इंडिया हाउस में श्रीलंका में भारत के उच्चायुक्त संतोष झा ने भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम की मेजबानी की। भारतीय उच्चायुक्त ने इस मैच से पहले श्रीलंकाई टीम की भी मेजबानी की। भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट मैच 23 अगस्त से शुरू हो रहा है। भारत सीरीज में 1-0 से आगे है।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि उच्चायुक्त संतोष झा ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले टीम इंडिया की मेजबानी की और इसे एक यादगार शाम बताया। BCCI ने एक्स पोस्ट में कहा, कोलंबो में एक यादगार शाम! श्रीलंका में भारत के उच्चायुक्त संतोष झा ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले इंडिया हाउस में भारतीय टीम की मेजबानी की।
उच्चायुक्त ने किया पोस्ट : उच्चायुक्त संतोष झा ने भी एक्स पर कहा कि वह भारतीय और श्रीलंकाई क्रिकेट टीमों की मेजबानी करके बहुत खुश हैं। उन्होंने कहा कि क्रिकेट के प्रति जुनून दोनों देशों के बीच लंबे समय से चले आ रहे संबंधों को कैसे मजबूत करता है। उन्होंने अपने एक्स पोस्ट में कहा, टीम इंडिया के लिए चीयर कर रहे हैं। श्रीलंका में चल रही टेस्ट सीरीज के दौरान भारत और श्रीलंकाई पुरुष क्रिकेट टीमों की मेजबानी करके खुशी हुई। क्रिकेट भारत और श्रीलंका के बीच स्थायी संबंधों को मजबूत रखता है।
भारत सीरीज में आगे : भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच 1-0 की बढ़त के साथ उतरेगी और जीत के साथ सीरीज को 2-0 से अपने नाम करना चाहेगी। शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम ने गॉल में हुए शुरुआती टेस्ट में शानदार जीत दर्ज की थी। पहले टेस्ट की बात करें तो भारत ने श्रीलंका को 165 रनों से हरा दिया। इस जीत में मानव सुथार के करियर के पहले 10 विकेट और पहली पारी में देवदत्त पडिक्कल के 167 रनों ने अहम भूमिका निभाई थी। भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा और अंतिम टेस्ट मैच 23 अगस्त से कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा।
एम्सटलवीन (नीदरलैंड)। भारत ने हॉकी विश्व कप 2026 के महामुकाबले में पाकिस्तान को 5-3 से हराकर टूर्नामेंट के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया। एम्सटलवीन के...