Home » ‘छात्रों पर AK-47 चलाना व लाठीचार्ज गलत, हम इसके विरोध में ‘, NDA के सांसद का बड़ा बयान
बिहार

‘छात्रों पर AK-47 चलाना व लाठीचार्ज गलत, हम इसके विरोध में ‘, NDA के सांसद का बड़ा बयान

बिहार में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस द्वारा AK-47 से गोली चलाने और लाठी चार्ज करने को लेकर अब एनडीए के सांसद ही विरोध में उतर आए हैं। एनडीए सांसद ने कहा कि हम इसके विरोध में हैं।

बिहार के सिवान जिले में विरोध प्रदर्शन के दौरान छात्रों पर पुलिस द्वारा एके-47 तान देने पर मामला गर्मा गया है। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की सहयोगी लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) की सांसद शांभवी चौधरी भी छात्रों के समर्थन में उतर आई हैं। सांसद चौधरी ने बिहार में छात्रों के विरोध प्रदर्शन के दौरान कथित तौर पर एके-47 राइफल के इस्तेमाल और देश के अलग-अलग हिस्सों में प्रदर्शनकारी युवाओं पर लाठीचार्ज को सोमवार को गलत बताते हुए कहा, ‘हम इसके खिलाफ हैं।’

कानून-व्यवस्था कायम रखी गई, CJP ने किया स्वीकार

जनशक्ति पार्टी (राम विलास) की सांसद शांभवी चौधरी ने कहा कि कार्यकर्ता सोनम वांगचुक और कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रवक्ताओं ने स्वीकार किया है कि प्रदर्शनों के दौरान असामाजिक तत्व मौजूद थे और कानून-व्यवस्था कायम रखी गई।

युवाओं को बात रखने का अधिकार

शांभवी चौधरी ने संसद भवन परिसर में मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘लोकतंत्र की खूबसूरती यह है कि आप शांति से अपनी बात रख सकते हैं। शांतिपूर्ण विरोध का हमेशा स्वागत है, और हमारे लोकतंत्र में युवाओं को इसमें शामिल होने और अपनी बात रखने का अधिकार है।’

एके-47 का इस्तेमाल हुआ, ये गलत है

उन्होंने कहा, ‘जहां कहीं एके-47 का इस्तेमाल हुआ है। वह गलत है और हम इसके खिलाफ हैं। विभिन्न स्थानों पर छात्रों पर लाठीचार्ज भी गलत है। हालांकि, सोनम वांगचुक और सीजेपी प्रवक्ताओं ने स्वीकार किया है कि कई मौकों पर विरोध प्रदर्शनों के दौरान असामाजिक तत्व मौजूद थे। वहां कानून-व्यवस्था कायम रखी गई।’

 

AK-47 ताने पुलिसकर्मी की फोटो आई सामने : शनिवार को बिहार के सिवान जिले में छात्रों केप्रदर्शन के दौरान एक पुलिसकर्मी का एके.47 राइफल का इस्तेमाल करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उसे निलंबित कर दिया गया। सीवान के पुलिस अधीक्षक (SP) पूरण कुमार झा ने कहा कि गोलीबारी में कोई घायल नहीं हुआ।

संबंधित जवान को किया गया सस्पेंड :  सिवान में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान एक जवान ने AK-47 से गोली चला दी थी, जिसमें 3 छात्र घायल हो गए थे। सरकार ने मामले पर कार्रवाई करते हुए संबंधित जवान को सस्पेंड कर दिया है। अब ये मामला संसद तक भी पहुंच गया है।

Search