Home » जेल से आते ही लालू-राबड़ी और तेजस्वी से मिले तेज प्रताप, 2 महीने बाद आमने-सामने हुए कृष्ण-अर्जुन
बिहार

जेल से आते ही लालू-राबड़ी और तेजस्वी से मिले तेज प्रताप, 2 महीने बाद आमने-सामने हुए कृष्ण-अर्जुन

पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और जेजेडी अध्यक्ष तेज प्रताप यादव कल शाम बेउर केंद्रीय कारा से रिहा हो गए। जेल से बाहर आते ही समर्थकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

इस दौरान बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में उम्मीदवार बनाई गईं वीणा मानवी ने उन्हें खीर खिलाकर रिहाई की खुशी जताई। रिहाई के बाद तेज प्रताप सीधे कौटिल्यनगर स्थित आवास पहुंचे, जहां उनकी मुलाकात माता राबड़ी देवी, पिता लालू प्रसाद यादव और छोटे भाई तेजस्वी यादव से हुई।

बताया जा रहा है कि तेजस्वी अपनी मां से मिलने पहुंचे थे। इसी दौरान तेज प्रताप भी वहां पहुंचे और दोनों भाइयों की आमने-सामने मुलाकात हुई। कुछ समय परिवार के साथ बिताने के बाद देर रात तेज प्रताप अपने आवास लौट गए।

Search