Home » सास पर आ गया तीन बच्चों का बाप का दिल, रात में मिलने पहुंचा तो ग्रामीणों ने पेड़ से बांधकर पीटा
बिहार

सास पर आ गया तीन बच्चों का बाप का दिल, रात में मिलने पहुंचा तो ग्रामीणों ने पेड़ से बांधकर पीटा

जमुई। रिश्तों को तार-तार कर एक युवक का दिल अपनी ही सास पर आ गया। रात के अंधेरे में वह सास से मिलने पहुंचा तो ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ लिया और उसे पेड़ से बांध दिया। इसके बाद इसकी सूचना उसकी पत्नी को दी गई। मौके पर पहुंची पत्नी ने झाड़ू से पति की जमकर पिटाई कर दी। जिसका एक वीडियो भी सामने आया है और अब यह वीडियो इंटरनेट मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

बताया जाता है कि लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बघमा निवासी सुनील कुमार का दिल पत्नी के बजाय रिश्ते की मामी सास पर आ गया। उसकी मामी सास काला गांव की रहने वाली है। दोनों एक- दूसरे के प्रेम में पड़ गए और दोनों का मिलना- जुलना शुरू हो गया। सुनील कुमार पहले से शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे भी हैं। इस बीच उसका दिल कब उसकी सास पर आ गया इसकी किसी को भनक तक नहीं लगी। सोमवार की रात वह अंधेरे में सास से मिलने गया था कि तभी उसे ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ लिया और जमकर कुटाई कर दी। पेड़ से बांधे जाने के बाद सुनील यादव की पत्नी मौके पर पहुंची और थप्पड़, चप्पल और झाड़ू से उसकी पिटाई करती रही। इस दौरान गांव के लोगों की भीड़ भी वहां एकत्रित हो गई और लोग इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाते रहे। हालांकि इसकी सूचना पुलिस को नहीं दी गई है। लक्ष्मीपुर थानाध्यक्ष राजवर्धन कुमार ने बताया कि उन्हें मामले की सूचना नहीं है।

Search

Archives