Home » बस-हाइवा में जबरदस्त भिड़ंत, दोनों गाड़ियां सड़क किनारे गड्ढे में पलटी, कई यात्री घायल
बिहार

बस-हाइवा में जबरदस्त भिड़ंत, दोनों गाड़ियां सड़क किनारे गड्ढे में पलटी, कई यात्री घायल

बिहार। दरभंगा में दरभंगा-मुजफ्फरपुर एनएच 27 पर एक सरकारी बस और ट्रक के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। इस सीधी टक्कर में कई लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि सिमरी थाना क्षेत्र के शोभन चौक के पास सरकारी बस और हाइवा ट्रक में भिड़ंत होने के बाद दोनों गाड़ियां सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई हैं। स्थानीय लोगों की मदद घायलों को इलाज के लिए डीएमसीएच में भेजा गया है।

सूचना मिलते ही स्थानीय मब्बी थाना और सिमरी थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने बस में बचे यात्रियों को स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि दरभंगा से मुजफ्फरपुर की तरफ जा रही बस की टक्कर एक तेज रफ्तार हाइवा से हो गई। इस दौरान देखते ही देखते दोनों तेज रफ्तार वाहन गड्ढे में पलट गए।

Search

Archives