Home » सेंट्रल जेल में चीनी नागरिक ने की आत्महत्या की कोशिश, मचा हड़कंप
देश बिहार

सेंट्रल जेल में चीनी नागरिक ने की आत्महत्या की कोशिश, मचा हड़कंप

मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर स्थित शहीद खुदीराम बोस केंद्रीय कारागार में बंद चीनी नागरिक ली जियाकी (63 वर्ष) ने खुद को गंभीर रूप से जख्मी कर लिया है। जेल के हॉस्पिटल वार्ड के शौचालय में वह घायल अवस्था में बेहोश मिला। जेल प्रशासन ने उसे बेहतर इलाज के लिए कल देर शाम एसकेएमसीएच में भर्ती कराया है। जेल प्रशासन का मानना है कि ली जियाकी ने आत्महत्या का प्रयास किया है। एक दिन पहले शुक्रवार को उसे ब्रह्मपुरा थाने की पुलिस ने जेल भेजा था। वह बिना वीजा के नेपाल के रास्ते बिहार में प्रवेश कर गया और संदिग्ध हालत में शहर में पकड़ा गया।

हॉस्पिटल वार्ड में साथी बंदियों से जेल प्रशासन ने पूछताछ की है। बंदियों का कहना है कि चीनी नागरिक ने अपने चश्मे का शीशा तोड़क़र  प्राइवेट पार्ट को काटने का प्रयास किया। उसे गहरा जख्म आया और अत्यधिक खून रिसाव से वह शौचालय में ही बेहोश हो गया था। हल्ला होने पर तुरंत सुरक्षा कर्मी पहुंचे और आनन फानन में अस्पताल भेज दिया गया, ताकि समय से उसका इलाज शुरू हो सके।

Search

Archives