Home » बर्थडे पार्टी में पिस्टल के साथ रील्स बनाते ASI का बेटा सहित 15 युवक गिरफ्तार
बिहार

बर्थडे पार्टी में पिस्टल के साथ रील्स बनाते ASI का बेटा सहित 15 युवक गिरफ्तार

पटना।  राजधानी पटना के एक होटल में जन्मदिन की पार्टी के दौरान जाम छलकाने के साथ ही हथियारों का प्रदर्शन किया गया। होटल में शराब और अन्य नशीले पदार्थों का भी इंतजाम था। जक्कनपुर पुलिस ने रामनगर स्थित एमएस इन होटल में छापेमारी कर ASI के बेटे केशव सहित 15 लोगों को गिरफ्तार किया। केशव के पिता गया जिले में तैनात हैं। इस मामले में एक नाबालिग भी पकड़ा गया, जिसका पिता सीआरपीएफ में हवलदार है। गिरफ्तार किए गए 15 युवकों में से 4 नाबालिग हैं।

सभी आरोपी एक नाबालिग दोस्त का जन्मदिन मनाने के लिए इकट्ठा हुए थे। पुलिस ने उनके पास से एक पिस्टल, एक मैगजीन, चार गोलियां, 17 मोबाइल फोन और 6.5 लीटर से अधिक अंग्रेजी शराब बरामद की। हालांकि, शराब और हथियार की सप्लाई करने वाला मुख्य आरोपी मौके से फरार हो गया। सहायक पुलिस अधीक्षक पटना सदर, अभिनव ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि होटल में कुछ युवक शराब पार्टी कर रहे हैं और पिस्टल लेकर वीडियो बना रहे हैं। इसके बाद जक्कनपुर थानेदार रितुराज सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने होटल में छापेमारी की।

Search

Archives