Home » पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर कर दी पति की हत्या
भोपाल

पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर कर दी पति की हत्या

 राजधानी. भोपाल के बागसेवनिया थाना इलाके में दो सप्ताह पहले हुई युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। दरअसल, प्यार में पागल पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर युवक की हत्या कर दी थी। पुलिस ने इस मामले में मृतक युवक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। बागसेवनिया थाना पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने शुरुआती पूछताछ में स्वीकार किया है कि पहले दुपट्टे से उन्होंने युवक का गला घोंटा और बाद में गले पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

बागसेवनिया थाना प्रभारी अमित सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि 35 वर्षीय मानिक सिंह पुरानी बस्ती में रहता था और मजदूरी करता था। 4 महीने पहले अप्रैल में उसकी शादी खंडवा जिला की रहने वाली आरती से हुई थी। शादी के बाद ही दोनों के बीच कलह होने लगी थी। बीते 24 अगस्त को आरती अपने मायके वापस चली गई थी। इस दौरान मानिक सिंह घर में अकेला था, लेकिन 27 अगस्त को उसकी लाश घर से बरामद की गई थी।

पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि मानिक सिंह के गले पर चोट का निशान है। शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में बताया गया है कि नुकीली चीज से वार कर मानिक सिंह की हत्या की गई है। पुलिस ने मामले की तस्दीक की तो पता चला कि पति-पत्नी के बीच आए दिन विवाद होता रहता था। पुलिस ने तुरंत ही खंडवा जिले में जाकर आरोपी पत्नी हिरासत में ले लिया। पूछताछ करने पर हत्या का खुलासा हो गया।

Search

Archives