भोपाल। नगर निगम ने गणेशोत्सव और नवरात्रि पर्व के दौरान झांकियों और मंदिरों से एकत्र किए जा रहे निर्माल्य कलेक्शन में इस बार एक नई पहल की है। पहली बार झांकियों से एकत्र किए जा रहे नींबूओं का उपयोग शहर के तालाबों के शुद्धिकरण के लिए किया जाएगा। यह पहल भोपाल में पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे न केवल तालाबों की गुणवत्ता में सुधार होगा, बल्कि शहर के निवासियों को भी स्वच्छ जल और स्वस्थ वातावरण मिलेगा।

अनोखी पहल : नगर निगम शहर के 1800 दुर्गा झांकियों से एकत्र कर रहे नीबू, तालाबों का करेंगे शुद्धिकरण
निर्माल्य कलेक्शन के आंकड़े- हर दिन झांकियों से लगभग 10 टन फूल और इतने ही नींबू एकत्र किए जा रहे हैं। निगम अधिकारियों के मुताबिक, झांकी पंडालों से फूल, नारियल, कपड़ा, श्रृंगार सामग्री और नींबू आ रहे हैं। नागरिकों से अपील की जा रही है कि वे पॉलीथिन का उपयोग न करें और पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दें। इससे शहर को स्वच्छ और स्वस्थ बनाने में मदद मिलेगी।
पॉलीथिन के उपयोग पर सख्ती- निगम की सभी 21 जोन की टीमें अपने-अपने इलाकों के झांकी पंडालों पर पॉलीथिन के उपयोग पर नजर रखे हुए हैं। इलाकों में पॉलीथिन की बिक्री, उपयोग और स्टॉक पर भी लगातार कार्रवाई की जा रही है।बीएमसी की अधिकारियों का कहना है कि भविष्य में भी निगम इस तरह की पहल जारी रखेगा और शहर को स्वच्छ और स्वस्थ बनाने के लिए नए-नए तरीके अपनाएगा। इससे शहर के निवासियों को बेहतर जीवनशैली मिलेगी और पर्यावरण संरक्षण में भी मदद मिलेगी।






