Home » Fire Safety : पुलिस व अग्निशमन के जवानों ने किया मॉकड्रिल, लोगों को आग पर काबू पाने बताया तरीका
कोरबा

Fire Safety : पुलिस व अग्निशमन के जवानों ने किया मॉकड्रिल, लोगों को आग पर काबू पाने बताया तरीका

कोरबा। अग्नि सुरक्षा (Fire Safety) के लिए पुलिस व अग्निशमन के जवानों ने मॉक ड्रिल किया। प्रतिष्ठानों में अग्नि शमन उपकरणों का उपयोग सही तरीके से करने के बारे में बताया गया। आग लगने पर क्या करें, क्या नहीं करें आदि सुरक्षा संबंधी जानकारी दी गई।

बता दें भीषण गर्मी में आग लगने की बढ़ रही घटनाओं को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर विशेष अग्नि सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में थाना-चौकी के द्वारा अग्निशमन विभाग के साथ मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।

कोरबा पुलिस के द्वारा थाना दर्री और पाम मॉल थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत दुकान संचालकों और आम नागरिक को बुलाकर अग्नि सुरक्षा के संबंध में मॉक ड्रिल का आयोजन अग्नि शमन विभाग की टीम के द्वारा किया गया।

मॉक ड्रिल में आग लगने पर क्या सावधानी बरतनी है, कैसे बचाव करना है और क्या करना है, क्या नहीं करना है के बारे में बताया गया। मॉक ड्रिल में घर, रसोई, दुकान, कार्यालय, पैरावट, गैस सिलेंडर या बाहर कहीं भी आग लगने की स्थिति  पर काबू पाने के लिए क्या करना है, के बारे में जानकारी दी गई।

Search