Home » बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी का निधन, पीएम ने जताया शोक
बिहार

बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी का निधन, पीएम ने जताया शोक

नई दिल्ली। बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और बीजेपी नेता सुशील मोदी का निधन हो गया। वे 72 वर्ष के थे। सुशील कुमार मोदी कैंसर से पीड़ित थे। बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने एक्स पर पोस्ट कर उनके निधन की जानकारी दी।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। साथ ही उन्होंने सुशील कुमार मोदी के साथ विद्यार्थी परिषद के समय किए गए कार्यों का स्मरण करते हुए कहा कि सुशील कुमार मोदी का लंबा छात्र राजनीति से आज तक का सफर रहा है।

उन्होंने बताया कि वे दोनों साथ में विद्यार्थी परिषद में काम कर चुके हैं। सीएम ने कहा कि मुझे इस बात का अत्यंत निजी दुख है। उनका हमारे बीच में से जाना संगठन के लिए, प्रदेश के लिए और देश के लिए क्षति है।

सुशील कुमार मोदी के निधन से राजनीतिक हलकों में शोक की लहर है। उनके असामयिक निधन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दुःख जताते हुए गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने सोशल मीडिया पर उनके साथ की एक पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है कि ‘पार्टी में अपने मूल्यवान सहयोगी और दशकों से मेरे मित्र रहे सुशील मोदी जी के असामयिक निधन से अत्यंत दुख हुआ है।

Search

Archives