Home » बढ़ती उम्र के साथ त्वचा को जवां रखेंगे ये 5 फुड्स!
स्वास्थ्य

बढ़ती उम्र के साथ त्वचा को जवां रखेंगे ये 5 फुड्स!

खानपान का असर बॉडी पर साफ दिखाई देता है। अगर आहार बढ़िया और संतुलित हो, तो त्वचा और बाल तो हेल्दी रहते ही हैं, साथ ही पर्सनैलिटी में भी निखार आता है। इस लेख में हम कुछ कोलेजन रिच फूड्स के बारे में बात करेंगे, जो बढ़ती उम्र के साथ स्किन के स्‍ट्रक्‍चर को बनाए रखने में बड़ी भूमिका निभाता है। आइए जानते हैं ऐसे 5 फुड्स जो आपको बनाए हेल्दी व चमकदार-

खट्टे फल – शरीर में कोलेजन का प्रोडक्शन बढ़ाने के लिए डॉक्टर्स खट्टे फल खाने की सलाह देते हैं। गर्मियों के मौसम में तो इनके सेवन के अनेक फायदे हैं। ऐसे में आप अपने आहार में नींबू, संतरा, अनानास, बेरीज और कीवी वगैरह शामिल कर सकते हैं। इससे आपकी त्वचा फ्री रेडिकल डैमेज से बची रहती है, और कोलेजन के प्रोडक्‍शन को बढ़ाने में काफी मदद मिलती है।

ब्रोकली – विटामिन सी से भरपूर ब्रोकली के सेवन से भी आपकी बॉडी में कोलेजन की कमी पूरी होती है। बढ़ती उम्र में अगर झुर्रियों से बचे रहना चाहते हैं, तो सलाद से लेकर खानपान के किसी भी रूप में आप इसे डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। इसके अलावा इसमें सल्फोराफेन नामक एंटीऑक्सीडेंट भी पाया जाता है, जो शरीर को सूजन से भी बचाता है।

हड्डी शोरबा – स्किन और टिशूज की मरम्मत और त्वचा पर निखार लाने के लिए हड्डी शोरबा या बोन ब्रोथ काफी फायदेमंद होता है। इसके सेवन से आप स्किन की खोई चमक काफी हद तक वापस ला सकते हैं। बता दें, यह चिकन या मटन आदि की हड्डी से बना सूप होता है, जो शरीर में कोलेजन की मात्रा को बढ़ता है, और स्किन को यंग बनाए रखता है।

मछली –ओमेगा 3 फैटी एसिड से भरपूर मछली के सेवन से भी कोलेजन बढ़ाने में मदद मिलती है। फिश की बोन्‍स और लिगामेंट में यह भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा यह आसानी से बॉडी में अवशोषित भी हो जाता है। कई शोध में भी इस बात की पुष्टि हो चुकी है। ऐसे में आप मछली को भी अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं।

बेरीज- विटामिन सी से भरपूर अलग-अलग बेरीज भी आपके शरीर में कोलेजन का प्रोडक्‍शन बढ़ाने में बड़ा रोल प्ले करती हैं, वहीं अपने रूप-रंग और गुणों के कारण बेरीज हर किसी को आकर्षित करती हैं। औषधीय गुणों से भरपूर होने के कारण कई बीमारियों से भी हमारी रक्षा करती है। यह खाने में भी काफी टेस्टी होती हैं, और शरीर को भरपूर मात्रा में एंटीऑक्‍सीडेंट्स मुहैया कराकर इसे यंग बनाए रखने में भी काफी मदद करती है।

 

डिस्क्लेमर : यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। Today Studio लेख की पुष्टि नहीं करता है। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर की सलाह लें।

 

Search