Home » आरईएस विभाग के अधिकारी की फांसी पर लटकी मिली लाश, पुलिस कर रही मामले की जांच
रायपुर

आरईएस विभाग के अधिकारी की फांसी पर लटकी मिली लाश, पुलिस कर रही मामले की जांच

रायपुर। आरईएस विभाग के अधिकारी की फांसी पर लटकी हुई लाश मिली है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार राजिम के फिंगेश्वर जनपद पंचायत में आरईएस विभाग में पदस्थ एसडीओ राघवेंद्र बहादुर सिंह की फांसी पर लटकी हुई लाश मिली है। अधिकारी की लाश सरकारी आवास में मिली है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को फंदे से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार राघवेंद्र बहादुर सिंह भिलाई के रहने वाले थे और पिछले कुछ महीनों से फिंगेश्वर जनपद पंचायत में पदस्थ थे। मामला हत्या या आत्महत्या का है, पुलिस दोनों एंगल से जांच कर रही है।

Search