Home » वेट लॉस करना है तो बथुआ खाना शुरू करें, हम बता रहे हैं इसके फायदे और साग बनाने का सही तरीका
स्वास्थ्य

वेट लॉस करना है तो बथुआ खाना शुरू करें, हम बता रहे हैं इसके फायदे और साग बनाने का सही तरीका

बथुआ के साग को विंटर सुपर फूड के रूप में जाना जाता है। इस सुपरफूड में कई महत्वपूर्ण पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो आपके शरीर के लिए बेहद फायदेमंद हो सकते हैं।

winter ka khas vegetable hai bathua ka sag
यहां जानें सेहत के लिए बथुआ के साग के फायदे। 

ठंड के मौसम में इम्यूनिटी को मजबूत रखना बेहद महत्वपूर्ण है। इस दौरान कई तरह के संक्रमणों का खतरा बढ़ जाता है, खासकर सर्दी, खांसी और जुकाम। ठंड से जुड़ी सभी परेशानियों से बचने के लिए आप अपनी डाइट में बथुआ के साग को शामिल कर सकती हैं। बथुआ के साग को विंटर सुपर फूड के रूप में जाना जाता है। इस सुपरफूड में कई महत्वपूर्ण पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो आपके शरीर के लिए बेहद फायदेमंद हो सकते हैं। तो क्यों न इस विंटर आप भी इसे अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं।

हेल्थ शॉट्स ने इस बारे में नूट्रिशनिस्ट अवनी कौल से बात की। एक्सपर्ट ने ठंड में बथुआ के साग खाने के महत्वपूर्ण फायदे बताये हैं। तो चलिए जानते हैं, इन्हें डाइट में क्यों शामिल करना चाहिए (Bathua to lose weight)। साथ ही जानेंगे इन्हें डाइट में शामिल करने का सही तरीका।

यहां जानें सेहत के लिए बथुआ के साग के फायदे (Bathua to lose weight)

1. कब्ज से राहत प्रदान करे

बथुआ में पानी की भरपूर मात्रा मौजूद होती है, साथ ही यह फाइबर का एक बेहतरीन स्रोत है। इसकी लैक्सेटिव प्रॉपर्टी इसे पाचन क्रिया के लिए बेहद फायदेमंद बना देती हैं। ठंड में इसका सेवन पाचन प्रक्रिया को संतुलित रखता है, और पाचन संबंधी समस्याएं खास कर कब्ज से राहत प्रदान करता है।

constipation ke liye foods
अपने आहार में भरपूर मात्रा में फाइबर युक्त खाद्य पदार्थ शामिल करें। 

2. ब्लड को प्यूरीफाई करे

हम सभी को स्वस्थ एवं ग्लोइंग स्किन की चाहत होती है। ज्यादातर लोग त्वचा की ऊपरी देखभाल तो करते हैं, परंतु इसकी अंदरूनी देखभाल करना भूल जाते हैं। इम्प्योर ब्लड त्वचा संबंधी समस्याएं जैसे कि एक्ने, पिंपल ब्रेकआउट आदि का कारण बनती हैं। बथुआ के साग का सेवन खून को साफ करने में मदद करता है, जिससे आपकी स्किन फ्लालेस नजर आती है साथ ही साथ अन्य शारीरिक समस्याएं भी आपको परेशान नहीं करती हैं।

3. वेट लॉस को बढ़ावा दे

बथुआ में मौजूद महत्वपूर्ण पोषक तत्व जैसे कि विटामिन, फाइबर और पानी यह सभी वेट लॉस को प्रमोट करते हैं। नियमित रूप से बथुआ के साग का सेवन ठंड में हेल्दी वेट मैनेजमेंट में मदद करते हैं।

4. हेल्दी हेयर ग्रोथ को प्रमोट करे

बथुआ में भरपूर मात्रा में प्रोटीन, महत्वपूर्ण मिनरल्स और विटामिन पाए जाते हैं। यह पोषक तत्व बालों को जड़ों से मजबूत बनाने में मदद करता है। बथुआ के नियमित सेवन से बालों का झड़ना कम हो जाता है, साथ ही आपके बाल मुलायम, चमकदार और स्वस्थ नजर आते हैं।

5. आंखों की रौशनी को बढ़ावा दे

आज के समय अधिकांश काम ऐसे हैं जिनके लिए लोगों को दिन का एक लंबा समय अपनी स्क्रीन के सामने बिताना पड़ता है। समय के साथ इस जीवनशैली का असर हमारी आंखों पर पड़ना शुरू हो जाता है। ऐसे में बथुआ के साथ का सेवन इसमें आपकी मदद कर सकता है। बथुआ में जिंक और आयरन की भरपूर मात्रा उपलब्ध होती है, यह पोषक तत्व आंखों की रौशनी को सुनिश्चित करते हैं और इसे लंबे समय तक बनाए रखते हैं।

daanto ko de majbuti
दांतों की सड़न से बचना चाहती हैं, तो बथुआ का साग आपके लिए एक बेहतरीन समाधान हो सकता है। 

6. डेंटल हेल्थ में सुधार करे

सांसों की दुर्गंध की वजह से लोग अक्सर कॉन्फिडेंस में कमी महसूस करते हैं? अगर आप सांसों की दुर्गंध से छुटकारा पाना चाहती हैं, या दांतों की सड़न से बचना चाहती हैं, तो बथुआ का साग आपके लिए एक बेहतरीन समाधान हो सकता है। वास्तव में, यह कई डेंटल समस्याएं जैसे मसूड़ों से खून आना, संवेदनशील दांत आदि से निपटने में मदद कर सकता है।

यहां जानें बथुआ के साग की रेसिपी

इन्हें बनाने के लिए आपको चाहिए

बथुआ का साग
हरी मिर्च
सरसों का तेल
लहसुन का पेस्ट
लहसुन की कलियां
जीरा
नमक (स्वादानुसार)
गरम मसाला

bathua saag ke fayde
जाड़े के दिनों में बथुआ साग को कई रूपों में पकाकर खाया जाता है। 

इस तरह तैयार करें

बथुआ के साग को अच्छी तरह से धुलकर इसकी पत्तियों को अलग कर लें।

अब इन्हें ब्लेंडिंग जार में डालें और अच्छी तरह से ब्लेड करते हुए पेस्ट तैयार कर लें।

हरी मिर्च को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर अलग रख लें।

एक पैन में सरसों का तेल डालें और इसे मध्यम आंच पर गर्म होने दें। जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें जीरा और हरी मिर्च डाल दें।

फिर ऊपर से लहसुन का पेस्ट डालें और इन्हें अच्छी तरह मिलाएं।

लगभग 1 मिनट तक भुनने के बाद इसमें बथुआ का साग डाल दें और ऊपर से नमक डालकर अच्छी तरह मिक्स करें।

फिर इन्हें हल्के आंच पर पकाएं। इन्हें तब तक पकाना है, जब तक की साग पैन के किनारे को न छोड़ दे।

ऊपर से गरम मसाला स्प्रिंकल करें और इसे मिक्स कर लें।

आखिर में गैस बंद कर दें, और इसे लहसुन की कलियों से गार्निश करें और पराठे के साथ एन्जॉय करें।

Search