Home » धमनियों से बैड कोलेस्ट्रॉल को छानकर बाहर कर देता है यह पीला मसाला, जान लें सेवन का तरीका
स्वास्थ्य

धमनियों से बैड कोलेस्ट्रॉल को छानकर बाहर कर देता है यह पीला मसाला, जान लें सेवन का तरीका

Turmeric For Cholesterol: बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में रसोई में रखा पीला मसाला मददगार साबित हो सकता है। जानिए, इस मसाले का नाम और इस्तेमाल का तरीका।

 

High Cholesterol Home Remedies: आजकल के गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण लोगों में हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या काफी तेजी से बढ़ रही है। दरअसल, कोलेस्ट्रॉल हमारे ब्लड में एक चिपचिपा पदार्थ होता है। हमारे शरीर में दो तरह के कोलेस्ट्रॉल होते हैं, पहला एचडीएल (गुड कोलेस्ट्रॉल) और दूसरा एलडीएल (बैड कोलेस्ट्रॉल) शरीर में बैड का स्तर बढ़ने पर यह नसों में जमा हो जाता है, जिसकी वजह से हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी बीमारियों का जोखिम बढ़ सकता है। ऐसे में, शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल कम करना बहुत जरूरी है। शरीर में बढ़े बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में रसोई में रखा एक पीला मसाला प्रभावी साबित हो सकता है। जी हां, हम हल्दी की बात कर रहे हैं। आइए, इस लेख में जानते हैं बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में हल्दी कैसे फायदेमंद है और कैसे करें इसका इस्तेमाल?

बैड कोलेस्ट्रॉल घटाने में कैसे फायदेमंद है हल्दी? – How Turmeric Helps To Lower Cholesterol

बैड कोलेस्ट्रॉल को घटाने में हल्दी काफी मददगार साबित हो सकती है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो धमनियों में जमा खराब कोलस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं। साथ ही, इसके सेवन से गुड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाने में भी मदद मिल सकती है। हल्दी में ममौजूद गुण ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में मदद करते हैं, जिससे दिल की बीमारियों के जोखिम को कम करने में मदद मिल सकती है।

बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए कैसे करें हल्दी का सेवन – How To Use Turmeric For Bad Cholesterol

बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए आप हल्दी का प्रयोग कई तरीके से कर सकते हैं। इसके लिए आप हल्दी को अपनी सब्जी, सूप, करी या दाल आदि में डालकर खा सकते हैं। इसके अलावा, आप रात में सोने से पहले हल्दी वाले दूध का सेवन भी कर सकते हैं। बैड कोलेस्ट्रॉल को घटाने के लिए हल्दी की चाय बनाकर भी पी जा सकती है। इस चाय को बनाने के लिए एक कप पानी को गर्म कर लें। इसमें कच्ची हल्दी या हल्दी पाउडर डालकर कुछ देर उबालें। उसके बाद इसे छान लें और फिर इसका सेवन करें। इसके नियमित सेवन से आपको कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने में काफी मदद मिल सकती है।

शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में हल्दी काफी हद तक कारगर साबित हो सकती है। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपकी परेशानी काफी ज्यादा बढ़ रही है, तो इस स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Search

Archives