Home » अध्यापक ने अपने भतीजे और बहू को सोते समय धारदार हथियार से की हत्या
उत्तर प्रदेश

अध्यापक ने अपने भतीजे और बहू को सोते समय धारदार हथियार से की हत्या

मुरादाबाद। भगतपुर थाना क्षेत्र के परसूपुरा बाजे गांव में पति-पत्नी की सोते समय चाचा ने धारदार हथियार से हमला करके हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी चाचा हाथ-पैर धोने के बाद सो गया। इसके बाद सुबह वह स्वयं थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

पुलिस के अनुसार,  भगतपुर थाना क्षेत्र के परसूपुरा बाजे गांव में वरूण ठाकुर उर्फ गोलू सिंह अपनी पत्नी बबिता सिंह के साथ रहता था। दो साल पहले दोनों की शादी हुई थी। वहीं वरूण के माता-पिता का देहांत हो चुका है।

वरूण का अपने चाचा प्रशांत सिंह से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। प्रशांत निजी स्कूल में इंग्लिश के अध्यापक पद पर कार्यरत हैं। आरोप है कि रविवार तड़के करीब तीन बजे प्रशांत सिंह धारदार हथियार लेकर भतीजे वरूण के घर में घुस गया। इसके बाद सोते समय ही भतीजे और बहू के सिर, गर्दन और सीने पर ताबड़तोड़ हमला करके हत्या कर दी।

खून से लथपथ प्रशांत सिंह उसी घर में अपने हाथ-पैर धोने के बाद सो गया। इसके बाद सुबह करीब सात बजे थाने पहुंचकर हत्या करने की जानकारी दी। मौके पर भगतपुर थाना प्रभारी मोहित चौधरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम के द्वारा साक्ष्य संकलन के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Search

Archives