Home » मंदिर से दर्शन कर लौट रहे दो बाइक सवारों को ट्रेलर ने मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा गंभीर
छत्तीसगढ़ बिलासपुर

मंदिर से दर्शन कर लौट रहे दो बाइक सवारों को ट्रेलर ने मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा गंभीर

सीपत। सीपत थाना क्षेत्र में मंदिर से दर्शन कर लौट रहे दो बाइक सवारों को ट्रेलर ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को सिम्स बिलासपुर में भर्ती कराया गया है। घटना शनिवार की शाम को हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की शाम लगभग 3 बजे सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम बाम्हू के समीप बाइक क्रमांक सीजी वाय 4066 में सवार दो युवक को मटियारी की ओर से आ रही ट्रेलर क्रमांक सीजी 12 एस 5814 ने अपनी चपेट में ले लिया। बाइक चालक अमित दास मानिकपुरी पिता मन्नू दास मानिकपुरी 23 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं पीछे बैठे राजकुमार साहू को जबड़े और सिर में गंभीर चोट आई है। घटना के बाद ट्रेलर चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायल युवक को सिम्स बिलासपुर में भर्ती कराया गया है। मृतक के शव को मरचुरी में रखवा दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। मृतक और गंभीर युवक ग्राम खमतराई के निवासी हैं। दोनों शनिवार की शाम मंदिर में दर्शन करने ग्राम खोहनिया गए हुए थे। वापस लौटते समय दुर्घटना का शिकार हो गए। पुलिस ने ट्रेलर को जप्त कर लिया है।

Search

Archives