रतनपुर। देवी दर्शन कर बिलासपुर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप सड़क किनारे खड़ी ट्रक से जा भिड़ी। हादसा रतनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रतनपुर बाईपास का बताया जा रहा है। सभी श्रद्धालु कोरबा जिले के चैतुरगढ़ से माता का दर्शन कर बिलासपुर से अमेरी लौट रहे थे। इसी दौरान रतनपुर बाईपास में पिकअप खड़ी ट्रक से जा टकराई। हादसे में बच्चों सहित कुल श्रद्धालुओं को चोट आई है। सूचना मिलते ही पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची। आनन फानन में सभी को रतनपुर स्थित स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर रूप से घायल 6 लोगों को सिम्स रेफर कर दिया गया है। घटना के वास्तविक कारण का पता नहीं चल सका है। रतनपुर पुलिस जांच में जुटी हुई है।







