Home » शराबी प्रधान पाठक: नशे में धुत होकर पहुंचा स्कूल, रात भर सोया रहा, ग्रामीण और बच्चे परेशान
छत्तीसगढ़ जसपुर

शराबी प्रधान पाठक: नशे में धुत होकर पहुंचा स्कूल, रात भर सोया रहा, ग्रामीण और बच्चे परेशान

जशपुर। जिले के एक गांव में शराबी प्रधान पाठक की दिनचर्या से ग्रामीण व बच्चे परेशान हैं। शराबी शिक्षक प्रतिदिन शराब के नशे में धुत होकर स्कूल पहुंचता है। हद तो तब हो गई जब शिक्षक नशे में स्कूल पहुंचा और रात भर स्कूल में ही सोता रहा। शिक्षक को इतना भी होश नही था कि वह कहां सो रहा है। शिक्षक का एक वीडियो सोशल मिडिया में जमकर वायरल हो रहा है।

मामला कांसाबेल के प्राथमिक शाला केंदुटोला में सामने आया है। यहां प्रधान पाठक सुकेश्वर सिंह पदस्थ है। प्रधान पाठक अक्सर शराब पीकर स्कूल आता है। इस बार तो इतनी शराब पी ली की घर जाने की सुध ही नहीं रही। प्रधान पाठक रात भर स्कूल में ही बेसुध पड़ा रहा। वह नशे में इतना धुत था कि सोते हुए ही पेशाब कर दिया। सुबह जब बच्चे स्कूल पहुंचे तो शराबी शिक्षक स्कूल में ही बेसुध पड़ा मिला।
स्कूल बच्चों ने बताया कि प्रधान पाठक गाली गलौच भी करते हैं। प्रतिदिन शराब का सेवन करके आते है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब से स्कूल में प्रधान पाठक सुकेश्वर सिंह पदस्थ हुए है, तब से रोजना शराब का सेवन करके आते है। शिक्षक को हटाने के लिए कई बार जशपुर कलेक्टर, डीईओ, बीईओ, सांसद को आवेदन दिया गया है, इसके बावजूद किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नही हुई। ऐसे में बच्चो का भविष्य अंधकारमय हो रहा हैं।

कांसाबेल बीईओ एसके. सिंह को मामले से अवगत कराया गया है। उन्होंने कहा कि इस मामले की जानकारी मिली है। स्कूल समन्यवक को भेजकर स्थिति की जानकारी ली गई है। स्कूल की जांच कर उचित कार्यवाही की जाएगी।

Search

Archives