Home » भालू ने युवक पर किया हमला, हालत गंभीर, मेडिकल कॉलेज अस्पताल दाखिल
कोरबा छत्तीसगढ़

भालू ने युवक पर किया हमला, हालत गंभीर, मेडिकल कॉलेज अस्पताल दाखिल

कोरबा। केंदई रेंज मंगलवार की तड़के भालू ने एक युवक पर हमला कर दिया। युवक की चीख सुनकर ग्रामीण मदद के लिए पहुंचे। ग्रामीणों को देख भालू जंगल की ओर भाग निकला। घटना में गंभीर रूप से जख्मी युवक को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल दाखिल कराया गया है।

कटघोरा वन मंडल के केंदई में जय लाल यादव निवास करता है। वह प्रतिदिन की तरह सुबह जंगल की ओर गया हुआ था। जयलाल जंगल से घर लौट रहा था। इसी दौरान गांव से करीब 1 किलोमीटर दूर जयलाल पर भालू ने अचानक हमला कर दिया। जयलाल हमले से खुद को बचाने प्रयास करता रहा, लेकिन वह सफल नहीं हो सका। भालू ने नोच नोंचकर जयलाल को बुरी तरहघायल कर दिया। उसकी चीख पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। तब तक भालू जंगल की ओर भाग गया था।घटना की जानकारी ग्रामीणों ने वन विभाग के अलावा डायल 112 को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे। घायल युवक इलाज के लिए तत्काल अस्पताल रवाना कर दिया। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में युवक का उपचार जारी है। वन विभाग ने पीड़ित परिवार को तात्कालिक सहायता राशि प्रदान किया है।

Search

Archives