Home » एक्सिस बैंक डकैती मामले में एक आरोपी हथियार समेत गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ • रायगढ़

एक्सिस बैंक डकैती मामले में एक आरोपी हथियार समेत गिरफ्तार

रायगढ़.  रायगढ़ जिले के एक्सिस बैंक डकैती मामले में रायगढ़ पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है । घटना के बाद फरार “शेरघाटी गैंग”के डकैतों की पतासाजी में सीएसपी अभिनव उपाध्याय के नेतृत्व में बिहार, झारखंड रवाना हुई स्पेशल टीम ने बिहार के गया जिले में रेड कर गैंग के एक फरार शातिर डकैत- अमित दास उर्फ धर्मेन्द्र दास उर्फ प्रजापत को हथियार समेत गिरफ्तार कर रायगढ़ लाया गया। एसएसपी सदानंद कुमार ने गठित सीएसपी अभिनव उपाध्याय के नेतृत्व में स्पेशल टीम रायगढ़ से ही आरोपियों के सभी उपलब्ध जानकारियों को जुटाने में लग गयी थी जिनकी लगन और मेहनत के कारण उक्त डकैतों को गिरफ्तार करने में रायगढ़ पुलिस को सफलता मिली है ।

ज्ञात हो कि “शेरघाटी गैंग”के इन डकैतों ने 19 सितंबर की सुबह सशस्त्र हथियारों के साथ रायगढ़ के ढिमरापुर चौक स्थित एक्सिस बैंक की मुख्य शाखा में डकैती की घटना को अंजाम दिया था जिसमें डकैत बैंक से नकद 4.19 करोड रूपये और 78 पैकेट सोने के जेवरात (वजन- 2 किलो 91 ग्राम) कुल 5.62 करोड़ रूपये लेकर अलग-अलग वाहनों से फरार हो गये थे । राज्य की सबसे बड़ी बैंक डकैती को छत्तीसगढ़ पुलिस ने चैलंज स्वरूप लिया गया । छत्तीसगढ़ पुलिस के महानिदेशक अशोक जुनेजा द्वारा तत्काल पड़ोसी राज्यों के आला अधिकारियों से संपर्क करते हुए स्थानीय पुलिस को सहायता उपलब्ध कराई तथा आईजी बिलासपुर रेंज अजय कुमार यादव और डीआईजी रामगोपाल गर्ग खुद रायगढ़ में कैंप कर केस की कमान संभालते मॉनिटरिंग हेतु मौजूद रहे जिनके मार्गदर्शन में विभिन्न जिलों के साथ समन्वय बनाया रायगढ़ पुलिस एतिहासिक रूप से शत प्रतिशत बरामदगी करते हुये “शेरघाटी गैंग” बिहार के 05 डकैत- (1) राकेश कुमार गुप्ता (2) उपेंद्र सिंह (3) निशांत उर्फ पंकज कुमार महतो उर्फ राजेश दास (4) राहुल कुमार सिंह (5) अमरजीत कुमार को गिरफ्तार कर आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लिया गया । इसके पश्चात सीएसपी अभिनव के नेतृत्व में स्पेशल टीम द्वारा दो अन्य फरार आरोपी (6) निलेश उर्फ नीतिश तथा आरोपी (7) पवन उर्फ प्रकाश को मय हथियार एवं घटना में प्रयुक्त बाइक के साथ् गिरफ्तार करने में सफलता हाथ लगी थी

Search