Home » मछली पकड़ने गए अधेड़ की डूबने से मौत
कोरबा छत्तीसगढ़

मछली पकड़ने गए अधेड़ की डूबने से मौत

कोरबा। सिटी कोतवाली क्षेत्रांतर्गत बुधवार की देर शाम मछली पकड़ने गए एक अधेड़ की पानी में डूबने से मौत हो गई। अधेड़ को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक मोहम्मद सज्जाद खान उम्र 51 वर्ष पिता मोहम्मद इब्राहिम खान पुरानी बस्ती कोरबा मछली पकड़ने गया हुआ था। संतुलन बिगड़ने प रवह नदी में डूब गया। घटना की जानकारी होने पर परिजन मौके पर पहुंचे। जहां उसकी लाश पानी में मिली। अधेड़ को बाहर निकालकर रात्रि 8 बजे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव का पीएम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

Search