Home » ट्रक की टक्कर से पलटी ट्रैक्टर-ट्राली, छह की मौत, सात लोग घायल
उत्तर प्रदेश

ट्रक की टक्कर से पलटी ट्रैक्टर-ट्राली, छह की मौत, सात लोग घायल

यूपी /सीतापुर । धनतेरस के दिन शाम को जिले में बड़ा हादसा हो गया। यहां से पिसावां के पिहानी मार्ग पर शुक्रवार शाम कोल्हाघाट पुल के पास ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्राली को टक्कर मार दी।

ट्रक की तेज टक्कर से ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से इस पर सवार छह लोगों की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गए। यह लोग बरिगांवा के रहने वाले हैं। हरदेाई के रायपुर मठिया से मुंडन करवाकर लौट रहे थे।