Home » IPL 2027 से पहले CSK और SRH के चार प्लेयर्स बदले, लियाम की सैलरी करीब छह करोड़ रूपए कम हुई
खेल

IPL 2027 से पहले CSK और SRH के चार प्लेयर्स बदले, लियाम की सैलरी करीब छह करोड़ रूपए कम हुई

आईपीएल का अगला सीजन 2027 में खेला जाएगा। इससे पहले टीमों को अपने उन प्लेयर्स की लिस्ट जारी करनी है, जिन्हें वे रिटेन कर रही हैं। इस बीच बड़ी खबर सामने आ रही है। पता चला है कि रिटेंशन से पहले ही IPL की दो टीमों चेन्नई सुपरकिंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच चार खिलाड़ियों की ट्रेड डील फाइनल हो गई है। इसमें से भारतीय और विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं, साथ ही इंटरनेशनल मैच खेल चुके प्लेयर्स का भी नाम है।

लिविंगस्टेन और जैक एडवर्ड्स गए CSK, खलील अहमद और नाथन ​एलिस SRH पहुंचे

चेन्नई सुपरकिंग्स यानी CSK और सनराइजर्स हैदराबाद यानी SRH के बीच आईपीएल के अगले सीजन से पहले प्लेयर्स का ट्रेड हो गया है। कुल मिलाकर चार प्लेयर्स को लेकर ये डील फाइनल हुई है। एसआरएच के लिए खेल रहे इंग्लैंड के लियाम लिविंगस्टेन और जैक एडवर्ड्स अब सीएसके में चले गए हैं। वहीं एसआरएच के खलील अहमद और नाथन ​एलिस को अब एसआरएच के लिए खेलने का मौका मिलेगा।

इस बीच बड़ी बात ये है कि एसआरएच से सीएसके में आए लियाम लिविंगस्टेन की सैलरी अब करीब छह करोड़ रुपये कम हो गई है। साल 2025 की नीलामी के दौरान लियाम को एसआरएच ने 13 करोड़ रुपये खर्च कर अपने पाले में किया था, लेकिन वे ज्यादा मैच नहीं खेल पाए और अब वे अगले साल करीब छह करोड़ रुपये कम लेकर सीएसके के लिए खेलते हुए दिखाई देंगे। जैक एडवर्ड्स को तीन करोड़ रुपये मिल रहे थे, वे इतनी ही रकम में नई टीम में जाएंगे।

खलील अहमद की पुरानी टीम में वापसी

नाथन एलिस को सीएसके ने करीब दो करोड़ रुपये में अपने पाले में किया था, लेकिन चोट के कारण वे पूरा सीजन खेल नहीं पाए थे, बाद में चेन्नई सुपरकिंग्स ने उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर स्पेंसर जॉनसन को टीम में शामिल किया था। इतना ही नहीं, भारत के लिए इंटरनेशनल मैच खेल चुके खलील अहमद भी पूरा सीजन नहीं खेल पाए थे, अब वे अगले साल एसआरएच के लिए खेलेंगे। खलील की एक तरह से घर वापसी है, वे इससे पहले भी सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेल चुके हैं।