ट्रक की चपेट में आने से हुई मौत
कोरबा। कोरबा के कुसमुंडा-गेवरा मार्ग पर बुधवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में युवक और युवती की मौके पर ही मौत हो गई। स्कूटी और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत के बाद दोनों सवार भारी वाहन की चपेट में आ गए। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक युवती की पहचान दीपका निवासी सीमा पटेल पिता विक्रम पटेल के रूप में हुई है। वहीं, बाइक सवार युवक की पहचान संजय कुमार पिता भागवत सिंह, निवासी भैसमा के रूप में हुई। संजय एक निजी कंपनी में कार्यरत था और सुबह अपने काम पर जा रहा था। दुर्घटना का कारण कुचेना अंडर ब्रिज का बंद होना माना जा रहा है।
क्षेत्र के लोगों का कहना है कि अचानक से किसी चालू रोड को बंद कर देना और लाइट वाहनों को हैवी व्हीकल का आवागमन करना किस हद तक सही है। लोगों ने इसे प्रशासन की बड़ी चूक बताया है।
क्षेत्र के लोगों का कहना है कि यदि जल्द ही अंडर ब्रिज को चालू नहीं किया तो हादसे से इंकार नहीं किया जा सकता। इधर पूर्व में संचालित सड़क को जबरदस्ती रेलवे ने जाम कर दिया है, उसे चालू किया जा सकता है। इसे रेलवे के हटधर्मिता माना जा रहा है। जहां अभी भी आवागमन की समस्या बनी हुई है। यदि प्रशासन की ओर से ध्यान नहीं दिया तो बड़ी घटना हो सकती है।







