रायपुर। राज्योत्सव के अवसर पर दिए जाने वाले राज्य अलंकरण पुरस्कारों को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। प्रदेश के संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने आज रायपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राज्य अलंकरण पुरस्कारों की सूची जारी की। इस दौरान उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली विभूतियों और पुरस्कारों से संबंधित जानकारी साझा की।









