Home » पंजाब में रवनीट बिट्टू के काफिले पर हमला
देश

पंजाब में रवनीट बिट्टू के काफिले पर हमला

पठानकोट। पंजाब में बीजेपी की नशा मुक्त रैली में हिस्सा लेने जा रहे रवनीत बिट्टू ने सरकार पर आरोप लगाए हैं। भारतीय जनता पार्टी नेता रवनीत सिंह बिट्टू ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि जब वह पार्टी की नशा मुक्त पंजाब यात्रा की शुरुआत में शामिल होने के लिए पठानकोट जा रहे थे, तो उनके काफिले पर हमला किया गया।

बिट्टू ने आरोप लगाया कि उनकी सुरक्षा टीम ने तीन लोगों को पकड़ा है। रवनीत बिट्टू ने आगे आरोप लगाया कि स्थानीय विधायक शेरी ने उन्हें यात्रा में शामिल होने से रोकने के लिए इन लोगों को भेजा था। बिट्टू ने कहा कि ऐसी घटनाएं लोकतंत्र और राजनीतिक नेताओं की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा हैं। रवनीट बिट्टू ने यह भी कहा कि अगर उन्हें कुछ होता है तो पंजाब के मुख्यमंत्री और पंजाब डीजीपी उनकी सुरक्षा के लिए जिम्मेदार होंगे। बिट्टू ने पंजाब सरकार से घटना की तुरंत जांच करने और हर राजनीतिक कार्यकर्ता और नेता की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।

Search