चंडीगढ़। चंडीगढ़ के सेक्टर-9 में कारोबारी चीनी कुबाहेड़ी की दिनदहाड़े हत्या के मामले में गिरफ्तार पंजाब के स्पेशल डीजीपी रैंक के वरिष्ठ आइपीएस अधिकारी की भाभी अमरीन राय का बेटा आकाशदीप सिंह लारेंस बिश्नोई गैंग के शूटर मॉड्यूल में पकड़ा गया है।
एसएसपी वरुण शर्मा के अनुसार सीआइए स्टाफ और आपरेशन सेल की टीमों ने वारदात के दिन से ही आरोपितों की तलाश शुरू कर दी थी। इस गिरफ्तारी ने चंडीगढ़ के चीनी कुबाहेड़ी हत्याकांड और मोहाली में सक्रिय लारेंस गैंग के रंगदारी नेटवर्क के बीच संभावित कनेक्शन की जांच का दायरा बढ़ा दिया है।
हालांकि दोनों मामलों के बीच सीधे आपराधिक संबंध की पुष्टि पुलिस की आगे की जांच से होगी। पुलिस पूछताछ में आकाशदीप की भूमिका केवल नेटवर्क से जुड़े सदस्य की नहीं, बल्कि फायरिंग करने वाले शूटर के तौर पर सामने आई है।
पुलिस का दावा है कि काली जेल में बैठकर पूरे गैंग को आपरेट करता था। काली पहले काफी समय पटियाला जेल में रहा और पिछले कुछ महीनों से बुड़ैल जेल में बंद बताया जा रहा है। मोहाली पुलिस उसे प्रोडक्शन वारंट पर लाने की तैयारी कर रही है। इसके बाद उससे नेटवर्क के संचालन, शूटरों को निर्देश देने और जेल से बाहर बैठे सदस्यों के साथ संपर्क के बारे में पूछताछ की जाएगी।
विदेश में बैठे कुलवीर सिद्धू से कनेक्शन : जांच में विदेश में बैठे कुलवीर सिंह सिद्धू का नाम भी सामने आया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी कुलवीर सिंह सिद्धू के संपर्क में थे। उससे पहले भी गंभीर आपराधिक मामलों में कुलवीर सिद्धू का नाम सामने आने की बात कही जाती रही है।







