Home » घर का विवाद सड़क पर पहुंचा: कलेक्ट्रेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, वीडियो वायरल
छत्तीसगढ़

घर का विवाद सड़क पर पहुंचा: कलेक्ट्रेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, वीडियो वायरल

पिता पर दो मासूम बच्चों को सड़क में छोड़कर भागने का आरोप

बिलासपुर। कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वार के सामने गुरूवार की दोपहर पारिवारिक विवाद ने तूल पकड़ लिया। ननद और भाभी में बीच सड़क पर जमकर मारपीट हो गई। ऑटो से सामान उतारने को लेकर शुरू हुए विवाद देखते ही देखते हाथापाई में बदल गया। इस दौरान दोनों महिलाओं के बीच झूमाझटकी का वहां लगे वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। अब मारपीट का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार जांजगीर चांपा जिले के अकलतरा क्षेत्र की रहने वाली युवती ने बिलासपुर के सकरी-परसदा निवासी युवक से प्रेम विवाह किया था। विवाह के बाद उनके दो बच्चे हुए। महिला का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही पति और ससुराल पक्ष से पारिवारिक विवाद शुरू हो गया। विवाद बढ़ने पर कथित तौर पर प्रताड़ित कर घर से निकाल दिया गया। महिला के अनुसार प्रेम विवाह के कारण उसके मायके पक्ष ने भी उससे संबंध तोड़ लिया है। ऐसे में वह स्वयं किसी तरह अपना जीवन यापन कर सकती है, लेकिन दो छोटे बच्चों की जिम्मेदारी को लेकर वह परेशान है।

महिला का कहना है कि उसने बच्चों को फिलहाल पति और सास के पास छोड़ने का निर्णय लिया था। उसका उद्देश्य नौकरी मिलने और अलग रहने की व्यवस्था होने तक बच्चों की देखभाल ससुराल में करवाना था। महिला के अनुसार बच्चों को ससुराल में छोड़ने के बाद वह ऑटो से वापस लौट रही थी। इसी दौरान उसकी ननद भी पीछे से उसी ऑटो में सवार हो गई। कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वार के पास महिला जब अपना सूटकेस उतारने लगी तो ननद ने उसे रोक दिया। इस बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। स्थिति बिगड़ता देख ऑटो चालक ने दोनों को सड़क पर उतार दिया।

सड़क पर मारपीट

सड़क पर उतरने के बाद दोनों महिलाओं के बीच विवाद और बढ़ गया। देखते ही देखते दोनों में झूमाझटकी और मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान बाइक से दो युवक वहां पहुंचे। महला का आरोप है कि दोनो ंयुवक उसके दो मासूम बच्चों को सड़क पर छोड़कर मौके से फरार हो गए। बच्चों को सड़क पर देखकर वह उन्हंें संभालने लगी। इसी बीच ननद ने उस पर फिर हमला कर दिया। बाद में मौका पाकर ननद दूसरे ऑटो में बैठकर वहां से निकल गई।

पति पर बच्चों को सड़क पर छोड़ने का आरोप

महिला ने आरोप लगाया कि बाइक से बच्चों को छोड़ने पहुंचे युवकों में से एक उसका पति और दोनों बच्चा पिता था। उसका कहना है कि पति बच्चों को उसके पास छोड़कर वहां से चला गया। घटना के दौरान कलेक्ट्रेट के सामने काफी देर तक अफरा तफरी की स्थिति बनी रही। मारपीट का पूरा घटनाक्रम आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गया, जिसका वीडियो अब इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। फिलहाल वायरल वीडियो और महिला द्वारा लगाए गए आरोपों के आधार पर घटना को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

Search