Home » नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, परिचित सहित 4 आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, परिचित सहित 4 आरोपी गिरफ्तार

कांकेर। जिले में नाबालिग से गैंगरेप का मामला सामने आया है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, नाबालिग एक परिचित युवक के साथ घूमने निकली थी। आरोप है कि युवक ने अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

बताया जा रहा है कि नाबालिग के रात में घर नहीं लौटने पर परिजनों ने पुलिस से शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने तलाश शुरू की और नाबालिग कोरर इलाके में मिली।

मामले में पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली पुलिस द्वारा मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

Search