Home » हसदेव नदी किनारे मिला पंच का शव, पीएम रिपोर्ट से साफ होगी मौत की वजह
छत्तीसगढ़

हसदेव नदी किनारे मिला पंच का शव, पीएम रिपोर्ट से साफ होगी मौत की वजह

जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम हथनेवरा में हसदेव नदी के किनारे युवक का शव मिला है। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 17 के पंच जय कुमार केंवट के रूप में हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना चांपा थाना क्षेत्र की है।

थाना प्रभारी कमलेश सांडे ने बताया कि मंगलवार शाम करीब 5 बजे हसदेव नदी किनारे एक युवक के मृत पड़े होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने मृतक की पहचान हथनेवरा गांव के वार्ड नंबर 17 निवासी जय कुमार केंवट के रूप में की। शव को बीडीएम अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दी।

परिजनों से पूछताछ में पता चला कि जय कुमार केवट शराब पीने का आदी था। आशंका है कि मंगलवार को भी वह शराब पीने के लिए घर से निकला था और वापस नहीं लौटा। बुधवार को पंचनामा की कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत की असली वजह का पता चल पाएगी। पुलिस रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिसके बाद आगे की जांच की जाएगी। गांव के लोगों ने बताया कि जय कुमार केवट वार्ड नंबर 17 हथनेवरा गांव का पंच होने के साथ एक अच्छे मूर्तिकार भी थे। वे देवी-देवताओं की सुंदर मूर्तियों के साथ रावण के पुतले बनाने में भी माहिर थे। इस घटना से गांव और परिजनों में शोक का माहौल है।

Search